फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बेंच में बनाए रखे सामजस्य- एडीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवेन्यु बार एसोसिएशन तहसील बड़ौत को चुनाव अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने बार और बेंच में सामंजस्य बनाने बल दिया।
विज्ञापन

रेवेन्यु बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी धर्मवीर सिंह तोमर ने मंगलवार को तहसील के सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर वेद पाल सिंह पंवार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर, महामंत्री आनंद पाल तोमर, सह सचिव सागर तोमर, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार चौहान सहित अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीजे (प्रथम) शक्तिपुत्र तोमर ने अधिवक्ताओं को बार और बेंच में सामंजस्य बनाने पर बल दिया। एडीजे समर पाल बालियान ने कहा कि किसी समाज को दिशा देने में अधिवक्ताओं का बहुत योगदान है। उन्होंने न्याय पालिका नजरिया बदलने की भी बात कही। इस मौके पर एसपी जयप्रकाश ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि पुलिस भी अधिवक्ताओं के सम्मान में कमी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अध्यक्ष वेद पाल पंवार ने कहा बड़ौत में सिविल कोर्ट स्थापित कराने के लिए प्रयासरत है और इस पर कार्रवाई भी चल रही है और तहसील में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है और फरवरी तक शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वे अपने सभी साथियों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। संचालन ईश्वर सिंह ने किया। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह बागपत बार अध्यक्ष कृष्णपाल, राम पाल नेहरा, श्योबीर सिंह, सुनील पंवार, वीरेंद्र चौहान, यशवीर चौहान, रविंद्र राठी, विनेश तोमर, जयवीर तोमर, दीपक राठी, भूप्रकाश, श्याम सिंह खोखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें