फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी होते ही शुरू करा दिए विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास कार्यों की शिकायत मिलते ही तेड़ा गांव के प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया। ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा नोटिस जारी होते ही प्रधान ने गांव में विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। इससे अनियमितता को छिपाया जा सके। सदस्यों ने कार्य को रुकवाकर जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

तेड़ा गांव के ग्राम पंचायत सदस्य बिट्टू, रीटा, जयभगवान, ओमपाल, सुभाष, नौशाद, हुक्म सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और डीएम से विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की। जांच अधिकारी बनाए डीडीओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया। आरोप है कि नोटिस जारी होते ही प्रधान ने गांव में विकास कार्यों कराने शुरू कराए हैं। इससे वह अपनी अनियमितता का छुपा सके। अवगत कराया कि प्रधान ने लाखों रुपये के विकास कार्यों में धांधली की हुई है। उन्होंने डीडीओ को ज्ञापन से गांव के विकास कार्यों की जांच को गंभीरता से कराकर प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जांच शुरू कर गबन की गई धनराशि को वापस कराया जाए। डीडीओ हुब लाल ने पंचायत सदस्यों को जल्द जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें