फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर में किसान की पांच बीघा ईंख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत तार टूटने से फसल जली
विज्ञापन


दोघट। इदरीशपुर गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इदरीशपुर के जंगल में किसान देवी सिंह के खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर अचानक नीचे गन्ने की फसल में गिर गया। तारों से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। किसानों ने पानी, मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। इससे नाराज किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। किसानों ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हाल में है। ये आए दिन टूटकर गिरते रहते है। शिकायतों के बावजूद इन्हें ठीक नहीं कराया गया है। राजकुमार, बुद्धप्रकाश, बबलू, राजेंद्र, वीरेंद्र, रामकृपाल, कृष्ण, कालू आदि ने रोष जताया। इस संबंध में कान्हड़ बिजलीघर के जेई प्रदीप गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही जर्जर तार बदलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें