फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली में बिजली के तार टूटने से भगदड़ मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगरौली में बिजली के तार टूटने से भगदड़ मची
विज्ञापन


दोघट। मांगरौली गांव में डीसीएम गाड़ी में उलझकर विद्युत लाइन के तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई और विद्युत सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मांगरौली गांव में शुक्रवार को डीसीएम में एलटी विद्युत लाइन के तार उलझ कर टूट गए। चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भाग निकला। गनीमत रही कि उस समय विद्युत सप्लाई नहीं आई हुई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत तार टूटकर गिरने से सैकड़ों घरों में बिजली नहीं आ रही है। इस कारण घरों में बिजली, पानी के साथ साथ पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट पा रहे है। शिकायत के बावजूद भी टूटे तार न जोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। हंगामा करने वालों में शेर मोहम्मद, राममूर्ति, सुशील, ब्रजपाल, मंगतराम, कल्लू, शब्बीर, राकेश, कंवरपाल, इंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें