फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्तमा में अमनों अमान के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के पुराना कस्बा में आयोजित इज्तमा का समापन हुआ। देश में अमनो-अमान के लिए हजारों अकीदतमंदों ने दुआएं की। नेकी के रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जमातें रवाना हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के पुराना कस्बे में अकीदतमदों ने दुआएं की। हजरत निजामुद्दीन से आए उलेमा ने कहा कि हमें दुनिया के साथ-साथ दीन की तालीम भी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा इंसान को सच्चाई के रास्ते पर चलकर सब्र के साथ जिंदगी गुजर बसर करनी चाहिए। इसके अलावा दूर दराज से आए मौलानाओं ने भी तकरीर में कहा नेकी के रास्ते पर चलकर इंसान का भला होता है। दीन के साथ-साथ दुनियावली तालिम भी बहुत जरूरी है। बेटी को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें। सभी को पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए आह्वान किया। दोपहर के समय उलेमा ने देश में अमनो चैन के लिए दुआ की। 31 निकाह कराए । लोगों की खिदमत के लिए हेल्थ कैंप, खाना व पानी की व्यवस्था कराई गई । अकीदतमंदों ने दुकानों से खरीददारी की।

हाईवे पर लग गया जाम
बागपत। इज्तमा समाप्ति के बाद अकीदतमंदों के रवानगी से सभी मार्गों पर जाम लग गया। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई। इसके अलाव मेरठ मार्ग भी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें