बड़ौत (बागपत)।
लौहड्डा गांव में बुधवार को आयोजित समारोह में दिल्ली में हुई नेशनल स्कूल एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में पदक झटकने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ सोमपाल सिंह, शीतल सिंह, दरियाव सिंह ने किया। उन्होंने कहा ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। उन्होंने बताया गांव के प्रिंस तोमर पुत्र प्रवीण तोमर ने दिल्ली में 21 से 25 तक चली नेशनल स्कूल एथलेटिक्स मीट चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर गांव का नाम जनपद में रोशन किया है। प्रिंस ने दिल्ली स्टेट का वर्ष 1997 में डिस्कस थ्रो में बने रिकार्ड 40.90 मीटर को तोड़कर नया रिकार्ड 41.07 मीटर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर महाराष्ट्र के रतनगिरि में होने वाली नेशनल स्कूल गेम्स में चयन हुआ है। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान गुलवीर सिंह, भूतपूर्व प्रधान श्रीपाल, आनंद तोमर आदि रहे।