बड़ौत (बागपत)।
अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में कोताना रोड स्थित अग्रसेन भवन से महाराज अग्रसेन की विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा का उद्घाटन मंशाराम ने किया। लक्ष्मी की आरती वेदप्रकाश गर्ग, अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन विनोद, ध्वजारोहण राजीव गुप्ता ने किया। पुरस्कार संजय गर्ग, महाराज के सारथी ओमपाल गुप्त, पंचवेम आकाश बंसल द्वारा एवं चंवर का सौभाग्य हिमांशु अग्रवाल व प्रियांशु को प्राप्त हुआ। शोभायात्रा का यह जलूस, कोताना रोड, नया बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, अग्रसेन चौक होते हुए पंचवटी धर्मशाला पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा मेें आतिशबाजी, उसके पीछे अग्रवाल महासंघ का बैनर, ढोल बजाने वाले चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ौत, खेकड़ा, आगरा, दिल्ली के बैंड धार्मिक धुने बजाते हुए चल रहे थे। इनके बीच में भव्य झांकियां गणेश, कृष्ण-राधा, शिव-पार्वती, सुदामा, शेरावाली मां की झांकियां चल रही थी। पीछे अग्रसेन महाराज की प्रतिमा रथ में सवार थी।
पंचवटी मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। वहां आयोजित समारोह में कक्षा दस व 12 के छात्रों को सम्मानित किया गया। महासंघ के युगल किशोर ने आभार हताया। मेला संयोजक आकाश बंसल, युगल किशोर, हंसराज गुप्ता, सीताराम गोयल, डा. राजेश गुप्ता, हरिमोहन अग्रवाल, डा. योगेश जिंदल, प्रेमचंद पुच्छल, सुदर मित्तल, शिवम, ब्रजमोहन, प्रदीप गुप्ता, विनोद गोयल, रवि, हरिशंकर अग्रवाल, शुभम, संजय, दिनेश, विनोद, संदीप का सहयोग रहा।