दोघट (बागपत)। पुसार गांव में हुई किसानों की बैठक में गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल जाने की मांग की गई। अध्यक्षता करते हुए चौधरी ओमकार सिंह ने कहा कि गन्ना किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम तक नहीं दिया जा रहा है। गन्ने का अभी तक बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है। जबकि, नया पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने अभी तक गन्ने का भाव भी घोषित नहीं किया है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चेतावनी दी गई की अगर सरकार ने किसानों की गन्ना फसल का भाव लागत मूल्य के आधार पर घोषित नहीं किया तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। संचालन प्रमोद कुमार ने किया। पुष्पेंद्र, विनोद, सुभाष, रामसुधीर, सतेंद्र, सुनील, ब्रजपाल, पप्पू और उदयवीर मौजूद रहे।