फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच हो: राशिद अल्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अलवी ने कहा पुलिस पर भरोसा नहीं हैं। काठा के लोगों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक जांच होनी चाहिए। जिस वक्त लाठीचार्ज किया गया, उस समय केंद्रीय मंत्री और भाजपा के विधायक गांव में ही मौजूद थे। आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि पुलिस को लाचार लोगों पर लाठी चलानी पड़ी।
विज्ञापन

काठा गांव में पत्रकारों से बातचीत में अलवी ने कहा न्यायिक जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी होगी। पुलिस पर लोगों को भरोसा नहीं है। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर जिस वक्त लाठीचार्ज किया जा रहा था, उस समय केंद्रीय मंत्री यमुना किनारे पर ही मौजूद थे। इसके अलावा स्थानीय विधायक भी थे। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस ने ऐसी हरकत की। भाजपा सरकार ने अब तक इस पर सख्त कदम नहीं उठाया है। उन्होेंने कहा जबरन लाश उठाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर अब तक क्यों कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार है, फिर अब जवाबदेही से क्यों बचा जा रहा है। उन्होंने कहा काठा के ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें