बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार, मंडी समिति के एई संजय अरोरा, जेई हरीश कुमार ने बिजरौल, जोहड़ी, वाजिदपुर मार्ग पर मंडी समिति द्वारा बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया और मानक के अनुरूप सामग्री लगाई गई या नहीं इसका भी अवलोकन किया । इसके अलावा उन्होंने बड़ौत, कोताना, लुहारी गौशाला तक बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद किरठल से मुजफ्फरनगर सीमा तक बनाई सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया बड़ौत मंडी समिति के अंतर्गत छह सड़के बनाई जा रही है, तीन सड़कों के निर्माण निरीक्षण के दौरान ठीक मिला। अन्य सड़कों का भी निरीक्षण किया जाएगा।