फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में कैंटर चालक समेत दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/पिलाना (बागपत)। दो अलग-अलग हादसों में कैंटर चालक समेत दो की मौत हो गई। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत हो गई। इसके अलावा बालैनी के पंचमुखी महादेव मंदिर के पास ट्रैक्टर का हिच निकलने से ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के मिलाना गांव निवासी मुकेश कुमार (32) कैंटर चालक था। वह सोमवार सुबह कैंटर दिल्ली से मुजफ्फरनगर लेकर जा रहा था। करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही पुसार गांव के पास पहुंचा, तभी कैंटर के अगले टायर में पंचर हो गया। मुकेश टायर बदलने लगा। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे वाहन ने उसको कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तब तक वहां पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा जिस वाहन से हादसा हुआ है, उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, नवादा गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बुधवार सुबह प्रसाद लेकर सुराना (गाजियाबाद) जा रहे थे। बालैनी-दौलतपुर मार्ग पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रैक्टर का ट्राली से हिच निकल गया। इससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इनके नीचे दबने से माया देवी पत्नी ब्रह्म सिंह की मौत हो गई। जबकि गीता पत्नी अनिल, राजेश पत्नी वेदपाल और रिंकी पुत्री जगदीश समेत छह महिलाएं घायल हो गई। इनमें से तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बड़ौत के ककौर गांव से बाइक पर सब्जी लेने आ रहे विकास पुत्र मामन को शबगा और ककौर गांव के बीच एक कार टक्कर मारकर भाग गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया । परिजनों से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें