फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरादरी के बच्चों को शिक्षित करना ही हमारा मकसद- हाजी अलीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अंजुमन मुल्तानी अहरगिरान लुहार-बढ़ई बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अलीम गुड़गांव ने कहा कि अंजुमन बिरादरी के बच्चों को शिक्षित करने के लिए पूरे देश में जगह-जगह स्कूल खोले जाएंगे। ताकि बिरादरी से अशिक्षा के रोग को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

वे बुधवार को बड़का रोड पर अंजुमन के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कौम की तरक्की के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है। इसके लिए अंजुमन जगह-जगह स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने अपील की कि भूखे पेट रहकर अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने युवकों से अपील की कि वे दहेज का लालच छोड़ दे और बिना दहेज की शादी करें। सम्मेलन का संचालन करते हुये राष्ट्रीय महासचिव हारूण अली मनव्वर ने कहा कि बिरादरी के युवकों को शिक्षित करने के लिए अंजुमन पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करके डॉ. इंजीनियर, पुलिस, फौज की नौकरी में जाएं और देश की सेवा करें। उन्होंने छात्रों और युवकों से नशाखोरी की आदत छोड़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता हाजी उमर ने की। इस अवसर पर वहीज, रसीद, रहीसूदीन आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें