फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 गांवों में मनरेगा से नहीं कराया गया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
42 गांवों में मनरेगा से नहीं कराया कार्य
विज्ञापन

बागपत। शासनादेश के अनुसार बिनौली ब्लॉक के 42 गांवों में मनरेगा योजना से काम शुरू नहीं कराया । डीडीओ ने ब्लॉक के सभी वीडीओ को चेतावनी दी तीन दिन के अंदर गांवों में कार्य शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीडीओ हुब लाल ने बिनौली ब्लॉक का निरीक्षण किया था। ब्लॉक की 53 में से 11 ग्राम पंचायतों में ही कार्य चलता मिला, और 42 गांवों में योजना ठंडे बस्ते में मिली। उन्होंने कहा वीडीओ द्वारा गांवों में विकास कार्य कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। मजदूर मनरेगा योजना में मजदूरी पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा कार्यों की मांग की, लेकिन कार्यों को अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाना है। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीडीओ ने वीडीओ को निर्देश दिए मजदूरों को नियमित कार्य दिया जाए। तीन दिन में सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। वेतन रोकने की भी कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें