फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली व छाया के लिए पौधारोपण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं मेें बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया, इसमें बच्चों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
लार्ड महावीर एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने किया। उन्होंने कहा पेड़ों के अवैध कटान से अनेकों समस्याएं खड़ी हो गई हैं। इन्हें रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी है। गायत्री देवी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता और प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, डायरेक्टर कपिल तोमर ने किया। उन्होंने कहा बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके बाद जैन धर्मशाला बिनौली रोड पर आयोजित नेत्र शिविर का डॉ. पुष्पेंद्र तोमर और कपिल तोमर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने किया। इसके बाद आशीष जैन व हर्षित जैन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित रैली का शुभारंभ किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। साक्षी, सुषमा, अदिति, निकेता, रश्मि, आरती, पूजा का योगदान रहा। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल, बड़ौली मेें डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा रोपित करने का आह्वान किया। हिमालयन ग्रुप ऑफ एजूकेशन मेें सचिव अमित तोमर ने पौधरोपण कार्यक्रम में सैकड़ों छायादार पौधे रोपित किए । किडजी प्ले स्कूल मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व समझाया। मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा में भी पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

बिनौली प्रतिनिधि के अनुसार गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जिवाना, पर्ल ग्लोबल एकेडमी, फजलपुर सुंदर नगर, जय पारस पब्लिक स्कूल, बिनौली, इंटरमीडिएट कॉलेज, धनौरा सिल्वर नगर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, बुढेडा में पौधरोपण किया गया। इसमें प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें