फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सीनियर सिटीजन्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि पर बस स्टैंड और विभागीय आदेश के अनुपालन में बसों का संचालन न कराने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरपाल सिंह, सचिव प्रीतम सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, संजय राणा ने डीएम से मिलकर रोडवेज की भूमि पर मिट्टी डलवाने, यात्री शेड की मरम्मत कराने, पानी और सफाई व्यवस्था और चुंगी के निकट अवैध कब्जा हटाने की समस्या रखी। उन्होंने रोडवेज की भूमि से बसों के संचालन से दिल्ली - सहारनपुर मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने किशनपुर से छपरौली संपर्क मार्ग पर साक्ष्य प्रस्तुत किए और पांच बसों के चलवाने की मांग की। बड़ौत से आईएसबीटीसी तक बस चलाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने आरएम मेरठ को बस चलवाने के निर्देश दिए और कहा 15 जून से बड़ौत से सुबह छह बजे आईएसबीटीसी के लिए रवाना होगी। मलकपुर चीनी मिल से गन्ना भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें