फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अफसरों की टीम कराएगी जिले को खुले में शौच मुक्त

Thu, 06 Jul 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सीडीओ चांदनी सिंह ने 16 अफसरों की समिति का गठन किया है। जो गांवों को ओडीएफ बनाने में सहयोग करेंगे। दूसरी तरफ आईटीआई के बच्चों को भी इसकी जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने के लिए दिसंबर का लक्ष्य निर्धारित है। योजना में जिले में 58582 शौचालय बनाएं जाएंगे। जिला पंचायत राज विभाग अभी कुछ ही गांवों को ओडीएफ करा पाया है। 

ऋमानकों के अनुसार शौचालय नहीं बद रहे हैं। सीडीओ चांदनी सिंह ने योजना को गंभीरता से लेकर विकास भवन सभागार में अफसरों की बैठक ली। बताया कि जिले को शीघ्र ओडीएफ घोषित कराने के लिए 16 जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति का गठन किया है।
विज्ञापन


जो गांवों में घूमकर शौचालयों का निरीक्षण करेगी और आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। मानक के अनुसार शौचालय निर्माण न कराने वाले गांव और अफसरों को चिन्हित किया जाएगा। 

 इसके अलावा राजकीय आईआईटी  खेकड़ा के बच्चे भी गोष्ठी में पहुंचे। इसमें प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत संस्थान के 150 छात्र सहयोग करेंगे। सीडीओ ने कहा बच्चा इस अभियान से जुड़कर ग्रामों में निर्मित हो रहे स्वच्छ शौचालयों का सत्यापन कर सही रिपोर्ट देंगे उनको सम्मानित किया जाएगा। जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने कार्यक्रम का संचालन किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें