फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली से लूट का सामान मुजफ्फरनगर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली के निकट 24 अप्रैल की रात बदमाशों ने चालक बॉबी निवासी बुलंदशहर को बंधक बना परचून के सामान से लदी डीसीएम लूट ली थी। इसके बाद बदमाशों ने डीसीएम को मांगरौली के जंगल में छोड़ दिया था। उसमें लदा सामान दूसरे वाहन मेें लाद कर ले गए थे। डीसीएम मालिक संदीप निवासी गुरुग्राम हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोघट थाना प्रभारी मुनेंद्रपाल ने बताया कि चालक बॉबी से लूट करने वाले बदमाशों को सरूरपुर थाना पुलिस ने स्क्रैप से लदी गाड़ी के साथ पकड़कर जेल भेजा था। शुक्रवार को मेरठ जेल से बदमाश मरगूब उर्फ भूरा पुत्र एहसान निवासी असीलपुर थाना किठौर मेरठ, तसलीम उर्फ काला पुत्र जमशेद तावली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर, जियाउल उर्फ माना पुत्र साबली कल्याणपुरी थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर व शहजाद पुत्र मोहर्रम निवासी असारा थाना रमाला को रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर लूट का सामान आटा, दाल, चीनी पीनना मुजफ्फरनगर में बंद पड़ी एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है। इसके बाद सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें