बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद ने दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में प्रदूषित फैलने लगा है। इस कारण फैक्टरियों में काम करने वालों को परेशानी हो रही है। फैक्टरी मालिकों के शिकायत करने पर पालिका ने क्षेत्र में कूड़ा डालना बंद नहीं किया । उन्होंने मंगलवार को एसडीएम से हस्तक्षेप कर क्षेत्र में पालिका के कूड़ा डालना बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा यदि मांग पूरी नहीं की गई पालिका अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों मालिकों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया है कि उनकी फैैक्ट्री दिल्ली रोड पर छोटी बड़ी करीब पांच सौ फैक्टरी हैं, इसमें करीब एक लाख रुपये मजदूर काम करते हैं, औद्योगिक क्षेत्र के पीछे नहर है, उसकी पटरी पर पालिका बड़ौत छह माह से नगर से निकलने वाला कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। कुछ फैक्टरी मालिकों ने पालिका की कार्रवाई की विरोध किया, लेकिन पालिका अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने इस संबंध में बड़ौत विधायक केपी मलिक, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग के अधिकारियों को भी पत्र लिखे और उन्होंने भी पालिका को पत्र लिखकर कूड़ा डालने बंद करने को कहा, लेकिन अभी भी कूड़ा डालना बंद नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रदूषण फैलने से सैकड़ों मजदूर बीमार हो गए हैं। इस उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि नगरपालिका का कूड़ा डालने रुकवाएं ताकि फैक्टरी सुचारु हो सके। शिकायत करने वालों में महेंद्र एग्रीकल्चर इंडस्ट्री महेंद्र जैन, अपोलो एग्रीकल्चर से राहुल जैन, भगवती एग्रो कल्चर से बिजेंद्र जैन, फैक्टरी मालिका विकास कुमार, अभिषेक जैन, नीरज कुमार आदि रहे। उधर, जौनमाना गांव के युवकों ने खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसडीएम ने युवकों ने शिकायत को अनसुना किया और उन्हें वहा से लौटा दिया। बाद में युवकों ने मीडिया के सामने यह समस्या रखी तो संज्ञान में आने पर एसडीएम ने युवकों को दोबारा तहसील बुलाया और शिकायत सुनीं।