बागपत। अब %फार्मर स्कूल’ के माध्यम से कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग की आत्मा योजना में खरीद फसल के सीजन को देखकर जिले के सभी ब्लॉक से दो-दो गांवों का चयन कर संबंधित गांव में फार्मर स्कूल संचालित कराएंगे। इनमें किसानों को खेती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जिले के सभी ब्लॉक से दो-दो गांवों का चयन किया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि फार्मर स्कूल आत्मा योजना में कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया बागपत ब्लॉक में गौरीपुर हबीबपुर, पाबला, बड़ौत ब्लॉक में खेड़ी प्रधान, शाहपुर बड़ौली, छपरौली में तिलवाड़ा, चांदनहेड़ी, बिनौली में बिनौली, पुसार, पिलाना ब्लॉक में सिंघावली अहीर, बसा टीकरी, खेकड़ा ब्लॉक में सुभानपुर और खेकड़ा ग्रामीण गांव का चयन किया है।