फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी तो शिक्षक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट की बैठक डीएवी इंटर कालेज में हुई। जिसमें पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। निर्णय लिया जुलाई के प्रथम सप्ताह तक उनकी मांगे नहीं मानी तो शिक्षक हड़ताल करते हुए विरोध दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह तोमर ने कहा कि 22 और 23 जून को अयोध्या में हुए प्रांतीय अधिवेशन शिक्षा निदेशक से बोर्ड मूल्यांकन के समय सरकार ने शिक्षकों की कुछ मांगे जैसे वित्तविहीन शिक्षकों को धारा 7(क) से हटाकर धारा 7(4) करने, वेतन 15 हजार रुपये करने की बात कही थी। पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति अशासकीय विद्यालयों में भी चिकित्सा सुविधा और अन्य लंबित मांगे को लोकसभा चुनाव के बाद पूरी करने की बात कहीं थी। चेतावनी दी गई जुलाई के प्रथम सप्ताह तक मांगे नहीं मानी तो 18 जुलाई को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षक संघ हड़ताल करके विरोध दिवस मनाएगा। प्रधानाचार्य कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ-सफाई सरकार के ओदश के अनुसार कराएंगे। अशोक कुमार, अजयवीर सिंह, विकास मानव, राजेश सरोज, राकेश शर्मा, अमित, जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें