बागपत। जिले की 245 ग्राम पंचायतों में नियुक्त ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। सभी की सूची तैयार की जा रही है। डीएम ने इसके लिए आदेश कर दिए है। अब डीडीओ और डीपीआरओ कार्रवाई में जुट गए है। ग्राम पंचायतों में तैनात एडीओ और बीडीओ के तबादले की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम पवन कुमार ने सचिवों का पटल परिवर्तन करने के लिए निर्देशित कर दिया है। जिसके चलते डीडीओ और डीपीआरओ ने सभी की सूची तैयार कराई जा रही है।