फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 आवेदकों का साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजन और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत आवेदकों का साक्षात्कार हुए। 58 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया । सीडीओ और एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने दोनों योजना के तहत किए आवेदन करने वाले महिला और पुरुषों से कार्यों के अनुसार जानकारी ली। स्वरोजगार के लिए योजना थी, लेकिन लोन के धनराशि से दुधारू मवेशी खरीदने की बात कह रहे थे। वहीं ऐसे आवेदक भी थी जो पहले से ही कार्य कर रहे थे, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। जिला उद्योग उपायुक्त हिमांशु गंगवार ने बताया मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लिए 41 लोगों ने आवेदन किया । इसके लिए शासन से 61 लोगों को लाभ देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया। इसके तहत 41 के आवेदन प्राप्त हुए। जिनके साक्षात्कार हुआ। इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत 15 का लक्ष्य मिला, लेकिन 17 ने आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से आवेदकों का साक्षात्कार लेकर योजना के लिए चयन किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) प्रदीप थरोट ने आवेदकों से बैंकिंग के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें