बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए कटऑफ सूची चस्पा कराई गई। जिसको देखने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को स्कूल में चस्पा की गई कटऑफ को देखने के लिए छात्र-छात्राओं का तांता लगा रहा। जिसका नाम लिस्ट में मिला, उसने तुरंत वहां से फार्म लेकर अपने दाखिला ले लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो, बीबीए, बीसीए, बीबीए, बीएड्, बीएलएलएलबी में विद्यार्थियों ने आवेदन किए।