फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में भूख-प्यास से दम तोड़ रहे पशु, आज पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में रविवार को पक्की चौपाल पर बेसहारा गोवंशीय पशुओं को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रशासन द्वारा गोवंशीय पशुओं की जा रही अनदेखी पर आक्रोश जताया और सोमवार को पंचायत कर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार सिंह ने कहा कि गोशाला में बेसहारा गोवंशीय पशु बीमार हैं और वहां भूख और प्यास के कारण गोवंश दम तोड़ रहे हैं। लोगों के बार बार शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि गोशाला में क्षमता से ज्यादा गोवंशीय पशु हैं। गोशाला में छोटे बछड़ों की ज्यादा मौत हो रही है। पशुओं के लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। निर्णय लिया कि सोमवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संचालन अरूण राठी ने किया। इसमें मा. महेंद्र सिंह, मा. विजय सिंह, आनंद प्रकाश, राजपाल, महिपाल, रणधीर सिंह, लक्ष्मण, उदयवीर, धर्मवीर, रामपाल, जितेंद्र, जय कुमार, करतार सिंह, शिव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें