फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र में 20357 ननिहालों को पिलाई पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रविवार को पोलियो दिवस पर क्षेत्र में 117 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 20357 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई। पोलियो दिवस पर रविवार को पोलियो कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ खेकड़ा सीएचसी में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इसके बाद खेकड़ा शहर एवं क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने 117 पोलियो बूथ, 12 ट्रांजिस्टर टीम, 10 मोबाइल टीमों को नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाने लगाया । टीमों ने सभी बूथ पर 20357 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई। डॉ. ताहिर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी पोलियो बूथों पर मौजूद मिले। सोमवार से शहर एवं क्षेत्र में डोर टू डोर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। एक भी बच्चा पोलियो खुराक पिलाने से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें