बड़ौत (बागपत)।
चौ. केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में पिछले आठ दिन से चल रहे जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीष तोमर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा पिछले दो वर्षों से बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है, बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए आर्यवीर दल के इन शिविरों की आज के समय में बहुत आवश्यकता है। वास्तव में आर्यसमाज की विचारधारा मनुष्य का विकास करने वाली है। माता पिता के लिए बालकों की शिक्षा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है और इन शिविरों से ही बालकों की नैतिक उन्नति संभव है।
डॉ. मनीष ने सभा को उनके विद्यालय में शिविर लगाने पर खुशी जताई और भविष्य में भी शिविरों के लिए हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। संचालन रवि शास्त्री ने किया। इस मौके पर बालिकाओं ने योग आसनों, जुड़ो कराटे, लाठी व तलवार बाजी का सुंदर प्रदर्शन किया। अंत में सभा मंत्री रिपुदमन सिंह ने कहा भविष्य में सभा की योजना है की इस प्रकार के शिविर प्रत्येक गांवों में लगाए जाएंगे। इसमें 75 गांवों के आर्य समाज के प्रतिनिधि राजपाल सिंह, राजेंद्र आर्य, यशवीर आर्य, यशपाल सिंह, अशोक प्रबोध, ऋषिपाल सिंह, राजबीर आर्य, सुरेश पाल, बिजेंद्र सिंह, कपिल आर्य, विनोद आर्य, सविता आर्य आदि मौजूद रहे।