फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में राम भरोसे सुरक्षा व्यवस्था, चौकियों पर नहीं पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत में व्यापारियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंधेरा गहराते ही सड़कों और चौकियों पर पुलिस नहीं दिखती। व्यापारी कई बार अफसरों को पुलिस की शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा है। 30 अप्रैल की रात साढ़े नौ बजे के बावली रोड पर हैवल्स शोरूम में पांच बदमाशों ने लाखों की लूट की। विरोध करने पर कर्मचारी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश आराम से भाग निकले। इसके अलावा रात में चोर दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस की लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों व आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पुलिस चौकी :
यह चौकी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर है। सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। पूरी रात लोगों का आवागमन रहता है। रात 10:14 बजे चौकी से पुलिस गायब मिली। खाली कुर्सियां पड़ी हुई थी। दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर आए दिन घटनाएं होती रहती है। यहां पेट्रोल पंप भी है। जिस पर कई बार घटनाएं हो चुकी हैं।

फूंस वाली मस्जिद चौराहा :
इस चौराहे पर दो समुदाय के लोगों का जमावड़ा रहता है। सुरक्षा के लिहाज से यहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहने चाहिए, लेकिन पुलिस यहां नहीं मिलती। रात साढ़े दस बजे इस चौराहे पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था जबकि यहां कई बार झगड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन


बाजार पुलिस चौकी :
नगर की सबसे महत्वपूर्ण चौकी है। व्यापारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस चौकी पर है। रात 10:50 बजे चौकी पर कुर्सियां खाली पड़ी थी। पुलिस कर्मी गायब थे। इस पुलिस चौकी के पास कई बार चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी हैं। वहीं चौकी से 100 मीटर दूर जैन समाज का पंचकल्याण कार्यक्रम चल रहा है।

रेलवे रोड पुलिस चौकी :
रेलवे रोड पर यात्रियों से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए यह चौकी बनाई गई थी, लेकिन इस पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नजर नहीं आया। रात्रि 11:05 बजे चौकी खाली पड़ी हुई थी।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि रात्रि में चौकियों पर पुलिस तैनात रहनी चाहिए। बड़ौत में व्यापारी ज्यादा हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की है। रात्रि में छापा मारकर पुलिस चौकियों को देखा जाएगा। जो पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें