बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बागपत के जिला मंत्री दीपक नैन ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी के आवास पर हुई। इसमें 16 से 18 जून तक मथुरा में लगने वाले चिंतन शिविर को सफल बनाने पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि संघ के प्रयास के चलते प्रदेश सरकार द्वारा 75 हजार माध्यमिक विद्यालयों मेें कार्यरत शिक्षकों के सातवें पे कमीशन का अवशेष भुगतान की दो अरब 99 करोड़ 25 लाख की ग्रांट जारी की है। इसमें से 3.50 करोड़ रुपये बागपत के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए जारी किया ।