अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के शिव पार्क पर युवा भारत संगठन की ओर से शिविर के दूसरे दिन योगाभ्यास कराया। योग के फायदे बताए और लोगों को नियमित योग करने के लिए जागरूक किया।
संगठन के जिला प्रभारी प्रदीप कुमार और योग प्रचारक विनेश कुमार ने साधकों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराई। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने एवं मन की एकाग्रता के लिए उपयोगी है। नौकासन योग करने से शरीर को मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। नियमित योग करने से शरीर निरोगी और स्वस्थ रहता है। साधकों से आह्वान किया जिस प्रकार शिविर में पहुंचकर उन्होंने योग की क्रियाओं को सीखा है, उसी प्रकार अपने परिवार के लोग और आसपास के लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करें। इसमें तिलकराम वशिष्ठ, जयनंद, सुशील त्यागी, ज्योति शर्मा, नीरज चौहान, पवन कुमार, राजकुमार, मुकेश, प्रविंद्र कुमार का सहयोग रहा।