फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में चर्म शोधन इकाइयां बंद करें संचालक - प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चल रही चर्म शोधन इकाइयों का तहसीलदार बड़ौत ने निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा गांव के बाहर इकाइयों के लिए छोड़ी गई भूमि को देखा। इकाई संचालकों को तीन दिन में कार्य बंद करने के निर्देश दिए। यदि कार्य बंद नहीं किया तो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार प्रदीप कुमार, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, एसओ अजय शर्मा, एसआई मुनेश पाल सिंह, नेपाल सिंह, आनंद प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ भड़ल गांव पहुंचे। टीम ने गांव में चल रही चर्म शोधन इकाइयों का निरीक्षण किया। इकाइयां चलती मिली। इसके बाद टीम गांव से पांच मीटर दूर ग्राम पंचायत द्वारा चर्म शोधन इकाइयों के लिए छोड़ी भूमि को देखा। भूमि की चार दीवार कराई गई है। तहसीलदार ने इकाई संचालकों को सख्त हिदायत दी कि तीन दिन के अंदर कार्य बंद कर दिया जाए। इसके बाद यदि गांव के अंदर कार्य चलता मिला या कच्चे माल की गाड़ी पकड़ कर सीज कर दी जाएगी। संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इकाई संचालकों की टीम से नोकझोंक भी हुई। इकाई संचालकों का कहना था कि गांव के बाहर छोड़ी गई भूमि कम है। सभी इकाइयां इस जमीन पर नहीं चल सकती। उन्होंने डीएम से मिलने का निर्णय लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा, सुखवीर सिंह, जितेंद्र राणा, डॉ. यश राणा, राजपाल, अरविंद, सोनू, प्रदीप, आनंद पाल, राजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें