बिनौली (बागपत)। दादरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसान पाठशाला आयोजित की गई। इसमें कृषि प्रशिक्षक ने किसानों को पैदावार बढ़ाने और फसल के रख रखाव करने की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को द मिलियन फार्मर्स स्कूल में गांव दादरी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किसान पाठशाला में कृषि प्रशिक्षक सचिन कुमार ने किसानों को बताया कि किस तरह जैविक खाद और जैविक दवाओं का उपयोग करके काफी अच्छी और दुगनी फसल ले सकते हैं। धान, गन्ना जैसी फसलों में जैविक खाद का उपयोग करके फसलों को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने किसानों को पशु टीकाकरण, बांझपन सहित कई जानकारी दी। इसमें संदीप कुमार, अशोक कुमार, सुधीर कुमार, ब्रजपाल, अवधेश, प्रमोद, संदीप, रोहित, ओमपाल आदि रहे।