खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम विनयपुर में चल रही किसान पाठशाला के समापन पर कृषि तकनीक सहायक अजीत गिरि ने बताया कि किसान खरीफ के विशेष रोग पर विशेष ध्यान दें और कीट प्रबंधन, कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग, जल प्रबंधन आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार ने किसानों को पशुओं में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी और किसानों को पशुओं के लिए निशुल्क दवा दी। किसान पाठशाला के समापन पर किसानों से पाठशाला की फीड बैक ली गयी। किसानों ने पाठशाला की सराहना की और कृषि वैज्ञानिकों से समय समय पर किसान पाठशाला चलाने की अपील की। इसमें ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, कृषक साधु राम, ऋषिपाल, जिले सिंह, अशोक, महक सिंह, लोकेंद्र, अमित, विजयपाल, अरूण, रतिराम, मोहित आदि रहे।