फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में मानक से अधिक छात्र-छात्राएं बैठाएंगे तो कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि बीएसए और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बैठाने पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बैठाने पर संबंधित स्कूल संचालक और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि अगले माह स्कूल खुलने वाले हैं। स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर और मानक से अधिक वाहनों में बैठाकर ले जाते हैं और छुट्टी के बाद घरों में छोड़ने के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इस मामले में शिकायत मिली की कि स्कूलों के वाहनों को खचाखच भरकर छात्र छात्राओं को लाते हैं। अभिभावकों की शिकायत करने के बाद स्कूल संचालक कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें अनुरोध किया है कि आगामी दिनों में स्कूल खुल जाएंगे। इसे देखकर वाहनों की जांच कराई जाए कि मानक से ज्यादा छात्र छात्राओं को तो नहीं बैठाया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर ऐसा कोई प्रकरण सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। वहीं कार्रवाई से विभाग को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें