फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ और संविदा कर्मी लगा रहे विद्युत निगम को चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने विद्युत निगम के एसडीओ और संविदा कर्मचारी पर मिलीभगत कर निगम को चूना लगाते हुई ढाई लाख रुपये का बिल 25 हजार रुपये मेें दर्शाकर समाप्त करने का आरोप लगाया । साथ ही इस मुद्दों को लेकर जल्द ही एसई बागपत से मिलकर निष्पक्षता से जांच कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता करुण तिवारी के आवास पर हुई बैठक में नगर व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता करूण तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्युत निगम में संविदा पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी निगम में तैनात एसडीओ व अवर अभियंता के साथ मिलकर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बागपत मेें तैनात एक एसडीओ ने संविदा कर्मचारी फरमान के साथ मिलकर निगम को कई लाख रुपये का चूना लगाया है। आरोप लगाया कि दोनों ने मिलीभगत कर टटीरी निवासी कांशीराम का ढाई लाख रुपये का बिल मात्र 25 हजार में दर्शाकर समाप्त कर दिया। जबकि दो बार पहले इस कनेक्शन पर सीधे बिजली चोरी पाएं जाने पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और इसकी रिकवरी तहसील पर भेजी जा चुकी है। सभी साक्ष्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास मौजूद हैं। उन्होंने एसडीओ पर संविदा कर्मचारी फरमान को गलत ढंग से बाबू के पद पर तैनात करने का भी आरोप लगाया। बैठक में एसई बागपत रामबीर सिंह से इस मुद्दे को लेकर जल्द मिलने का निर्णय लिया। साथ ही निगम से स्वयं भी इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करने की मांग उठाई। दूसरी तरफ एसई रामबीर सिंह ने बताया कि निगम का नुकसान बर्दास्त नहीं होगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कठोर कार्रवाई होगी। इसमेें संदीप, सिद्धार्थ, सचिन, प्रमोद, बबलू, सन्नी, कपिल, मोहित, आकाश, सोनू, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें