बड़ौत (बागपत)। एनजीटी के आदेश पर मंगलवार को क्षेत्र के दो गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसमें पांच कैंसर पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक की देखरेख में कंडेरा और माजरा गांव में एनजीटी केे आदेश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंडेरा गांव मेें डॉ. राज कमल ने मरीजों की जांच की, यहां पांच कैंसर पीड़ित मरीज चिह्नित किए। इसके अलावा शिविर में खुजली, चर्म रोग, दमा आदि बीमारी से संबंधित मरीज भी मिले, इनकी जांच कर दवाई वितरित की। माजरा गांव में डॉ. प्रवेंद्र ने मरीजों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर आठ जून को भी बूढ़पुर और अशरफाबाद थल गांव में डॉ. प्रवेंद्र और डॉ. राजीव त्यागी की मौजूदगी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित की गई।