फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान आसमान से बरसी आग, पारा रिकॉर्ड 46 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम के गरम मिजाज ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। सोमवार को पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले करीब दस साल का सबसे ज्यादा गरम दिन रहा। दिनभर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम के समय भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बेहद गरम होना शुरू हो गया था। तेज धूप से लोगों का मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। धूप के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल भरा हो गया। दोपहर के समय सड़कों पर दुपहिया वाहन नजर नहीं आए। अधिक गर्मी के कारण बाजारों में भी सन्नाटा रहा। कूलर और पंखे भी जवाब दे गए। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया। इसके अलावा तालाब और ट्यूबवेल पर भी लोग नहाए। एडीओ कृषि महेश खोखर का कहना है कि यह पिछले करीब दस साल का सबसे गरम दिन रहा। उधर, गर्मी के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए पानी पीते रहे।
विज्ञापन


चश्मा पहनकर निकले घर से
बागपत। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय का कहना है कि गर्मी अधिक है। धूप से आंखों को नुकसान हो सकता है। इस वजह से धूप में निकले तो चश्मा जरूर पहन लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें