बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ को निर्देशित किया है कि 20 और 30 जून को मुख्यमंत्री मंडलों में समीक्षा बैठक करेंगे। इस बीच सीएम किसी भी जनपद का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निकायों में कोई भी गोवंश खुले में घूमता हुआ नजर नहीं आना चाहिए। पशुओं को गोशाला में भिजवाए जाए। सीएम के संभावित दौरे से प्रशासन हरकत में आ गया है। एडीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि गोशाला या निकायों में संचालित कान्हा गोशाला में आश्रय दिया जाए। आवारा गोवंशीय पशु सड़कों पर नजर नहीं आने चाहिए। इसके अलावा पॉलीथिन में सामान देने वाले व्यापारी, इसका निर्माण करने वाले और थोक और फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाएगी।