फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर ट्रक पलटने से चालक और हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सरसों के तेल से लदे ट्रक का अचानक फट्टा टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अलवर निवासी आजम ट्रक चलाता है। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे वह ट्रक में सरसों का तेल लादकर अपने हेल्पर अजरूदीन के साथ ट्रक में सवार होकर अलवर से सहारनपुर जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे खेकड़ा के समीप जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने पहुंचा। तभी अचानक ट्रक का फट्टा टूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर मार्ग किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक चालक आजम व हेल्पर अजरूद्दीन गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक पलटने से एक्सप्रेस वे पर ट्रक में लदी सरसों के तेल की बोतलें फूटने से सरसों का तेल एक्सप्रेस वे पर बिखर गया। ट्रक मालिक ने तेल की पेटियां दूसरे ट्रक में लदवाकर सहारनपुर भेजी और क्रेन की मदद से ट्रक को मार्ग से हटवाया। इसके बाद ट्रक मालिक ट्रक को लेकर अलवर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें