फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैंडर्स फारसी रोग के 14 नमूने लिए, अश्व पालकों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्लैंडर्स फारसी की जांच के लिए सोमवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने भट्ठों से घोड़ों के 14 रक्त के नमूने लिए। दो दिन में रक्त के नमूने लेने का अभियान पूरा होगा। इनको अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर रोड स्थित ईंट भट्ठों पर ग्लैंडर्स फारसी रोग का प्रकोप है। यहां पर दो घोड़ों इसकी पॉजेटिव रिपोर्ट आने के बाद मौत का इंजेक्शन लगाया जा चुका है। सोमवार को पशु चिकित्सक विभाग की तीन टीमे ग्लैंडर्स फारसी रोग का केंद्र बिंदु रहे नौरोजपुर गुर्जर रोड के ईंट भट्ठों के पर अभियान रक्त के नमूने लेने का अभियान चलाया गया। जिसके चलते 14 नमूने लिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियान अभी दो-तीन दिन जारी रहेगा। सोमवार को तीन टीमों ने ईंट भट्ठों से 14 रक्त के नमूने लिए है। जिसको संरक्षित कर लिया गया है। अभियान पूरा होने के बाद सभी नमूने को अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्लैंडर्स फारसी रोग पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें