बागपत। बेसहारा गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने के लिए सरूरपुर कलां और पोइस गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा बेसहारा गोवंशों के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
सरूरपुर कलां गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि बेसहारा गोवंशीय पशु किसानों की फसलों को नष्ट और बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। परिवार के लोग फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। गोवंशीय पशुओं के आतंक से निजात दिलाई जाए। गांव में गोवंश आश्रय स्थल बनवाया जाए। इसमें ब्रजपाल, ओमपाल सिंह, जयवीर, रोहित कुमार, रमेश, भोपाल सिंह, मोनू, प्रमोद, नीटू, रविंद्र, अमित कुमार, मोहित शर्मा, अनिल कुमार, सत्यवीर आदि रहे।
पोईस गांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बेसहारा गोवंशीय पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे कृषकों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं किसानों की दिन और रात में खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। आए दिन गोवंशों से हमले से किसान घायल हो रहे हैं। इनसे बचने के लिए दूसरे रास्तों से खेत और घरों को जाना पड़ता है। सभी गोवंशीय पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की। इसमें जसवीर, सुनील, देशपाल, विपिन, जयपाल, रमेश, सुरेंद्र, सतीश, नरेश कुमार, धर्मपाल, ईश्वर, श्रीराम, रामनिवास, कृष्णपाल, गोपाल, सत्यपाल, मनोज कुमार, तेज सिंह, अरविंद कुमार, राहुल शर्मा, राम कुमार शर्मा, राकेश कुमार, हरपाल, आशीष आदि रहे।