फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने के बताए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन कर किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार परक बीज उत्पादन की तकनीक के साथ ही शोधित बीज से फसलों की बुआई कर अधिक उपज लेने की विधियां बताई।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के ग्राम सैदपुर, विनयपुर, ललियाना आदि गांवों में किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने में काम आने वाली तकनीक को अपनाने पर जोर देकर कहा कि विभिन्न फसलों की कम लागत में अधिक उपज के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। शोधित उच्च कोटि के बीजो का चयन कर ही बुवाई करें। अधिक उपज होने से ही आत्म निर्भर बना जा सकता है। साथ ही समय समय पर खेत की मिट्टी की जांच भी जरूरी है। उन्होंने कृषि आय बढ़ाने में बीज के प्रमाणीकरण को विस्तार से बताया। इस दौरान ब्रिजेश, मुकेश, पंकज, सुरेंद्र, राजपाल, सुखबीर, चंद्रपाल, विजयपाल, जयसिंह, वेदपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें