फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर नाराजगी, एडीओ को दिए सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास खंड स्तर से सूचनाएं प्रगति रिपोर्ट न प्राप्त होने के कारण प्रदेश में जनपद का नाम खराब प्रगति वाले जनपद में शामिल है। जिसको लेकर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों की बैठक ली। योजनाओं की समीक्षा कर जल्द कार्य प्रगति पर लाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि बैठक में प्लान प्लस पर ग्राम पंचायतों की वित्तीय वर्ष 2019-20 की कार्य योजना अपलोड करने की जानकारी ली गई है। एक्शन सॉफ्ट फिडिंग की प्रगति की जानी। कराए गए कार्यो की जीयो टैगिंग, प्रिया सॉफ्टवेयर पर डिजिटल सिग्नेचर रजिस्ट्रेशन, एलओबी शौचालय, पेयजल, ऑपरेशन कायाकल्प योजना, पौधरोपणा, गोवंश भरण-पोषण, ग्राम पंचायतों की भौगोलिक नक्शे, डस्टबीन, विद्युत स्ट्रीट लाइट की रिपोर्ट, आईजीआरएस अन्य समस्त प्रकार की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, अंत्येष्ठि स्थल और पंचायत भवन, आरटीआई प्रकरण, एनजीटी प्रभावित ग्राम पंचायतों की प्रगति, पॉलीथिन पर रोक जैसे कार्यो की समीक्षा की। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति बहुत धीमी है। विकास खंड स्तर से सूचनाएं प्रगति रिपोर्ट न प्राप्त होने के कारण प्रदेश में जनपद का नाम खराब प्रगति वाले जनपद में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें