फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह सचिव का रोका जाएगा वेतन : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने गांवों मेें मनरेगा का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा जो सचिव भी इस कार्य मेें लापरवाही करेगा, उसका वेतन रोका जाएगा।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ राहुल वर्मा ने गर्मी के सीजन को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर गांवों में खराब हैंडपंपों को ठीक कराने व हर प्रकार की पेंशन का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सचिवों को अगले तीन दिन में अपने कार्यक्षेत्र मेें पड़ने वाले गांवों में मनरेगा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो सचिव इस कार्य मेें लापरवाही करेगा, उसका वेतन रोका जाएगा। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने एनआरएलएम के तहत गठित समूह का खाता खुलवाने, शासन को भेजी जाने वाली अधूरी रिपोर्ट को पूरा कर ब्लाक कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रणधोल ने गांव मेें बनाएं गए शौचालय पर एलजीडी कोड अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी फोटोग्राफी कर उन्हें अप लोड किया जा सके। इसमेें सचिव संजय, विकुल, भूपेंद्र, सुनीता, प्रिंस, रेशू, रोहित, प्रवेंद्र, सतीश, विकास राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की
बड़ौत। बावली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रधान ओमवीर सिंह के नेतृत्व में ब्लाक पर पहुंचकर गांव में स्थित तालाबों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसमें ओमवीर, रूपेश, हरेंद्र, प्रकाशो, देवेंद्र, हरवीर, रमेश, सुधीर, मनोज, इकबाल, धर्मेद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें