फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी की आशंका, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मनरेगा से कराए गए कार्यों में फोटोग्राफ से मनरेगा ग्राम्य विकास अपर आयुक्त योगेश कुमार ने गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। फोटो के विश्लेषण के आधार पर माना जा रहा है कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। डीएम को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मनरेगा ग्राम्य विकास अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बागपत जिले में मनरेगा से कराए गए विभिन्न कार्यों में फोटोग्राफ देखकर गड़बड़ी का अंदेशा जाहिर किया। भुवन एप के माध्यम से फोटोग्राफ अपर आयुक्त तक पहुंचे थे। जिसको उन्होंने गहनता से विश्लेषण किया। बताया कि सिटिजन इनफॉरमेशन बोर्ड की स्थापना किसी भी कार्य पर नहीं की गई है। अत्यधिक पुराने कार्यों की पूर्णता वित्तीय वर्ष 2018-19 अंकित की गई है। इतने पुराने कार्य न केवल कार्य की गुणवत्ता को प्रभावित करते है, अपितु कार्य की वास्तविकता पर संदेह भी उत्पन्न करते हैं। अपर आयुक्त ने डीएम को निर्देशित किया है कि मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाए।
अन्य कार्यों में भी गड़बड़ी की आशंका
मनरेगा ग्राम्य विकास अपर आयुक्त योगेश कुमार ने आशंका जाहिर की है कि अन्य कार्यों में भी गड़बड़ी हो सकती है। जिसको देखते हुए अन्य कार्यों को भी परीक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराएंगे मामलों की जांच : पीडी
प्रभारी परियोजना निदेशक एवं डीडीओ हुब लाल ने कहा कि मनरेगा के तहत हुए कार्यों में गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें