फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकपत्र नहीं मंगवाने वाले स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंक पत्र नहीं मंगवाने वाले स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन

बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने जिले के करीब नौ इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्य हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की अंक तालिका को डीआईओएस कार्यालय से नहीं ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मई को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ था। इसके बाद डीआईओएस दफ्तर में छात्र-छात्राओं की अंक तालिका पहुंच गई। नौ इंटर कॉलेज और हाईस्कूल ऐसे हैं, जिनके छात्रों की अंक तालिका कार्यालय में रखी हुई हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इन्हें नहीं मंगवाया है। इसके चलते छात्रों को अपने अंक पत्र लेने में स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों को निर्देशित कर दिया गया है। उसके बावजूद भी आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज चौगामा दाहा, अर्वाचीन भारती भवन इंटर कालेज खेकड़ा, मां सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय हाईस्कूल तिलपनी, हजारीलाल मेमोरियल इंटर कालेज खेला, सर्वोदय इंटर कालेज पाबला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना, स्वामी कल्याण देव गर्ल्स हाईस्कूल टीकरी और आदर्श गर्ल्स हाईस्कूल बड़ा गांव के प्रधानाचार्यों ने अंक पत्र और अन्य दस्तावेज नहीं मंगवाए हैं। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें