बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर में पानी न आने से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्या से अवगत कराया और उन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि 11 या 12 जून को नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान को क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पूर्वी यमन नहर में पानी न आने के कारण उनकी फसल प्रभावित हो रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों की समस्या को देखकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार को अपने आवास पर बुलाया और बताया कि किसानों की फसलों को समय से पानी न मिलने पर उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों के लिए यह बहुत गंभीर समस्या है। इस समस्या का तुरंत समाधान कराए। फोन पर भी अधिकारियों को किसानों की समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने इन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विधायक को आश्वासन दिया कि पूर्वी यमन नहर में 11 या 12 जून को पानी छोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर उनके आवास पर काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।