बागपत । दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास तेज रफ्तार कर पलट गई। इससे कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। दो युवकों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
बड़ौत निवासी दीपक, शामली निवासी शुभम शर्मा, थाना भवन निवासी अनिल, विपिन एवं कच्ची गढ़ी निवासी विकास कार मेें सवार होकर दिल्ली से बड़ौत जा रहे थे। कार शुभम शर्मा चला रहा था। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत में रिवर पार्क के पास पहुंचे तो चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ने हाईवे पर कई पलटी खाई। कार ऊपर हवा में उछलती हुई सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार सभी युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दीपक व शुभम शर्मा को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।