फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र तोमर और महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु की कामना करने के लिए दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में हवन का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्रों ने हवन में आहुतियां डालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु होने की प्रार्थना कर विश्व शांति की कामना की। इसमें महासंघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र तोमर ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में विकास के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, प्रदेश में अपराध कम हुआ है। महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक अधिकारी एवं दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह जी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है और दोनों सरकार के परस्पर समन्वय से अब बागपत जिले में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बागपत के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हैं और निश्चित ही अगले 5 साल में बागपत जनपद नोएडा गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा जैसी तरक्की करेगा। दिगंबर जैन कॉलेज के बीएड विभाग की प्रोफेसर एवं उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय की समन्वयक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं महासंघ की जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरण गर्ग जी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेहद ही साधारण पृष्ठभूमि से आए हैं और अपनी लगन, मेहनत, समर्पण और निष्ठा से प्रदेश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा ,राष्ट्रवाद और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ही जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया । इसमें डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. दीपक जैन डॉ. राज कुमार वर्मा , गगन ,सुनीता ,सचिन ,रुपेन सुधीर ,ऋषभ, नीतू ,शिवानी, गुड़िया ,नेहा, मीनाक्षी, मोनिका, विजेंद्र, रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें