फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता के लिए स्कूल ने खुद तैयार किया फर्जी लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्कूलों की मान्यता के लिए जारी होने वाले नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाणपत्र को बड़ौत के एक स्कूल ने फर्जी तैयार कर मान्यता के लिए लगा दिया। जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ है। लोनिवि के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता ने विभाग से इस तरह का प्रमाणपत्र जारी न करने की बात कहीं है। बीएसए ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मान्यता तभी दी जाती है, जब मानकों को पूरा किया जाता है। इसके लिए लोनिवि की ओर से नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाणपत्र और दमकल विभाग की ओर से आग से बचाव के संबंध में प्रमाणपत्र जारी होता है। तभी मान्यता को मानकों को पूरा माना जाता है। बड़ौत के एक स्कूल ने लोनिवि की ओर से जारी होने वाले नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाणपत्र को फर्जी तैयार कर मान्यता के लिए लगा दिया । मान्यता दस्तावेज की जांच की मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने की तो प्रमाणपत्र में गड़बड़ी मिली । बीएसए राजीव रंजन मिश्रा को प्रमाणपत्र की जांच कराने के लिए निर्देशित किया । इसके बाद बीएसए ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को इसकी जांच के पत्र लिखा । लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार ने बताया कि बीएसए के पत्र मिलते ही इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रमाणपत्र जारी नहीं किया है, वह फर्जी है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। बीएसए ने कहा स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें