फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खेलों के लिए रखे जाएंगे प्रशिक्षक, लखनऊ में ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेल विभाग की ओर से जिले में 31 खेलों के लिए प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। इसके लिए सभी का ट्रायल निर्धारित किया। चयन होने पर कोच को नियुक्तियां दी जाएगी। इसके लिए आवेदकों को लखनऊ और इलाहाबाद में ट्रायल होगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षुओं की नियुक्तियां की जाएगी। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रायल के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, वॉलीबाल, तीरंदाजी, नेटबॉल, तलवारबाजी, तैराकी के लिए ट्रायल 17 जून को होगा। हॉकी, हैडबॉल, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, वुशू के लिए 18 जून को ट्रायल होगा। बॉक्सिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस के लिए लिए ट्रायल 19 जून को निर्धारित किया है। ताइक्वांडो, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, खो-खो, स्कवैश, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, साइक्लिंग, कराटे का ट्रायल 20 जून को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। वहीं रोइंग, कयाकिंग एंड केनोइंग का खेल के लिए 21 जून को ट्रायल इलाहाबाद में निर्धारित किया है। खेल अधिकारी ने बताया प्रशिक्षक की उम्र 25 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक न हो। राज्य स्तर के वह खिलाड़ी पात्र होंगे, जिसने प्रदेशीय सीनियर टीम का तीन बार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल में प्रतिनिधित्व किया हो। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने जूनियर वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। सात जून तक इसका आवेदन खेल कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें